{"_id":"5d3ef5738ebc3e6cf60c83f1","slug":"wanted-accused-sachin-injured-in-an-encounter-by-noida-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश घायल, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश घायल, एक फरार
Mon, 29 Jul 2019 07:02 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश सचिन घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
सचिन करीब आधा दर्जन मुकदमों में वांटेड था। पुलिस को तीन थाना क्षेत्र में महागुन लूट की घटना के बाद से ही उसकी तलाश थी। घायल हो जाने के बाद सिकंदराबाद निवासी सचिन को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान उसके पास से एक पिस्टल व बाइक बरामद की गई है। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र में हुई।