फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wall collapsed near lajpat nagarb metro station, kashmere gate mujjessar line stalled

लाजपतनगर मेट्रो स्टेशन के पास गिरी दीवार, वॉयलेट लाइन हुई ठप्प यात्री परेशान

Thu, 05 Jul 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
 wall collapsed near lajpat nagarb metro station, kashmere gate mujjessar line stalled
वॉयलेट लाइन ठप्प - फोटो : सोशल मीडिया

तेज हवा व बारिश के चलते फरीदाबाद की ओर जाने वाले मेट्रो रूट पर दोपहर 4.05 मिनट पर बराबर में बनी दीवार पर लगी लोहे की भारी-भरकम रेलिंग गिर गई। इसके चलते पौने दो घंटे तक वायलेट लाइन बाधित रही।  शाम 6.47 मिनट पर नेहरू प्लेस से एस्कार्ट मुजेसर और केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट के बीच दो लूप पर मेट्रो ट्रेन सेवा सुचारु कराकर यात्रियों को राहत दी गयी। ऑफिस टाइम खत्म होने के कारण परेशानी का असर एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिला।

विज्ञापन


दिल्ली समेत एनसीआर की लाइफलाइन माने जाने वाली दिल्ली मेट्रो की रफ्तार को बृहस्पतिवार दोपहर आई आंधी-बारिश ने थाम दी। दरअसल, आंधी के चलते ट्रैक पर गिरी लोहे की रेलिंग के चलते रूट बाधित हो गया। हादसा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से एस्कार्ट मुजेसर के बीच चलने वाली वायलेट लाइन पर जंगपुरा से लाजपत नगर की ओर जाने वाले ट्रैक पर हुआ। मेट्रो ट्रैक पर लोहे की रेलिंग जब गिरी, उसी दौरान वहां से फरीदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन गुजर रही थी।
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे के कारण मेट्रो कोच को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मेट्रो ट्रेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया गया, जहां से पैदल ट्रैक पर चलकर यात्री लाजपत नगर स्टेशन तक पहुंचे। दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने मेट्रो सेवा को रोककर रेलिंग को ट्रैक से हटाया। इसके कारण शाम 4.05 मिनट से शाम 5.45 तक  मेट्रो सेवा बाधित रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक के चलते रेलिंग का हिस्सा हुआ कमजोर 
जंगपुरा से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रैक किनारे जहां लोहे की रेलिंग गिरी है, वह जंक के कारण कमजोर हो गयी थी। यहां मेट्रो अंडर ग्राउंड से ऐलिवेटिड ट्रैक पर आती है, इसीलिए मेट्रो ट्रैक के साथ लोहे की दीवार बनाई गई है। हालांकि, रख-रखाव न होने के चलते उक्त लोहे की दीवार पर जगह-जगह जंक लगा हुआ है। 

दो लूप पर ट्रेन चलाकर यात्रियों को राहत  
ट्रैक से रेलिंग को हटाने के दौरान ऑफिस टाइम खत्म होने पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से से एस्कोर्ट मुजेसर और  केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच दो लूप पर ट्रेन चलायी गयीं। दो लूप पर ट्रेन बेशक चली, लेकिन जंगपुरा, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खान मार्केट,लाजपत नगर, मूलंचद, कैलाश कालोनी मेट्रो स्टेशन पर 2 घंटे 42 मिनट तक कोई ट्रेन सेवा नहीं मिली। क्योंकि उक्त छह स्टेशन दोनों लूप के बीच में शामिल नहीं थे।  

तेज हवाओं व बारिश के कारण गिरी रेलिंग  
डीएमआरसी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा कि तेज हवाओं और बारिश के कारण रेलिंग का हिस्सा गिरा। ट्रेन ऑपरेटर द्वारा रेलिंग गिरते ही ट्रेन रोक दी गयी और यात्रियों को इमरजेंसी गेट के माध्यम से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक ट्रैक से सुरक्षित पहुंचाया गया। हादसे में किसी यात्री कोई नुकसान नहीं हुआ है। जल्द से जल्द रेलिंग को हटाते हुए मेट्रो सेवा को दोबारा बहाल कर दिया गया है।  

पहले भी हुए हादसे जिसने रोकी मेट्रो की रफ्तार

 wall collapsed near lajpat nagarb metro station, kashmere gate mujjessar line stalled
yellow line metro
गौरतलब है कि मेट्रो से जुड़े इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। कुछ महीने पहले ही गाजियाबाद के मोहननगर के निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का गर्डर गिर गया था। गर्डर गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को मोहननगर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो एक चील के बिजली के तारों से उलझ जाने की वजह से घंटो ठप रही। मेट्रो की ब्लू लाइन पर चील के तारों से टकरा जाने की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और लोगों को लगभग 3 घंटों तक मेट्रो में ही फंसे रहना पड़ा।

वहीं बीते सप्ताह मेट्रो ट्रैक पर आए एक मोर को बचाने के लिए करीब 30 मिनट तक मेट्रो की सेवा को रोक दिया गया था। बाद में मोर को हटाकर सेवा फिर शुरू की गई।

पिछले साल क्रिसमस डे पर मजेंटा लाइन के खुलने से पहले डीएमआरसी की ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन डिपो में डिरेल हो गई थी। मजेंटा लाइन पर बने कालिंदी कुंज डिपो में एक नई ट्रेन डिपो का दीवार तोड़ते हुए बाहर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed