{"_id":"5d39bc948ebc3e6cb370d567","slug":"wall-collapsed-due-to-rain-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बड़ा हादसा, बारिश से घर की दीवार गिरी, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बड़ा हादसा, बारिश से घर की दीवार गिरी, बच्चे की मौत
Thu, 25 Jul 2019 07:58 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
घर में गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। अनूपशहर के गांव छतुरिया में तेज बारिश के कारण बृहस्पतिवार शाम एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास चारपाई पर सो रहे करीब डेढ़ वर्षीय मासूम बालक की दबने से मौत हो गई।
बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, प्रशासन ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव छतुरिया निवासी पुष्पा की शादी पहासू क्षेत्र के गांव अनौना निवासी युवक मुनेश के साथ हुई थी।
बताया गया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पुष्पा अपने मायके में आकर रहने लगी थी। जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार को वह मायके में ही अपने पुत्र के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
दोपहर बाद उसने अपने पुत्र बाबू (19 माह) को टीन शेड के नीचे चारपाई पर सुला दिया था। देर शाम तेज बारिश के कारण टीन शेड की एक दीवार भरभराकर चारपाई पर गिर गई। हादसे में चारपाई पर सो रहा बाबू मलबे में दब गया।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन में मासूम को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।
तहसीलदार शिवौत्तर सिंह ने परिजनों को शासनादेश के अनुसार उचित आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। परिजनों ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
तहसीलदार शिवौत्तर सिंह ने परिजनों को शासनादेश के अनुसार उचित आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। परिजनों ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।