फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waiting room for passengers will be given 10 rupees per hour

वेटिंग रूम के लिए यात्रियों को देने होंगे प्रति घंटे के 10 रुपये

Sun, 01 Jul 2018 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
Waiting room for passengers will be given 10 rupees per hour
railway station
स्टेशनों के वेटिंग रूम में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों को महंगा पड़ेगा। वेटिंग रूम में आपको तभी प्रवेश मिलेगा, जब आप प्रति घंटे 10 रुपये का शुल्क चुकाएंगे। बतौर पायलट प्रोजेक्ट रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को प्रीमियम लाउंज बनाने के लिए चुना है। योजना सफल रही तो देशभर के स्टेशनों के वेटिंग रूम में यात्रियों को शुल्क चुकाना पड़ेगा। हालांकि इसके एवज में उन्हें मुफ्त वाई-फाई, एसी, स्वच्छ शौचालय, बैठने के लिए बेहतर कुर्सी, हेल्प डेस्क, ट्रेवल डेस्क, कैफेटेरिया आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस तरह की सुविधाओं से लैस करने के लिए दिल्ली रेल मंडल टेंडर जारी करेगा। प्राइवेट कंपनियां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पांच में से एक व निजामुद्दीन के छह में से एक वेटिंग रूम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेंगी। सुरक्षा को ध्यान में रख वेटिंग रूम में गार्ड की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed