{"_id":"67e8a5896448cc0bab0618d2","slug":"wagonr-car-smashed-into-pieces-after-hitting-a-divider-in-delhi-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: महरौली बदरपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: महरौली बदरपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; दो लोग घायल
Sun, 30 Mar 2025 07:29 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:29 AM IST
सार
दिल्ली में महरौली बदरपुर रोड पर डिवाइडर से टकराकर वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर रेड लाइट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। मारुति सुजुकी की वैगनआर कार डिवाइडर से टकराई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार तड़के सुबह 5:00 बजे के आसपास हुआ है। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अंबेडकर थाना स्थित ट्रामा सेंटर से एमएलसी की सूचना मिली। पूछताछ करने पर घायल सुमित (24) पुत्र सुधील निवासी अगेनपुर, फरीदाबाद, हरियाणा ने बताया कि वह अपनी कार में तीन दोस्तों के साथ जा रहा था। उसने खानपुर रेड लाइट तोड़ी और पीछे से एक ट्रक से टकरा गया। उन्हें मामूली चोटें आईं और वे खुद ही इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर चले गए। कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली और वे कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते।
विज्ञापन