फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voter cards accidentally disappeared by post office staff in Badarpur

पोस्ट ऑफिस स्टाफ की गलती से गायब हुए वोटर कार्ड, पुलिस ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

Wed, 17 Apr 2019 04:48 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Apr 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Voter cards accidentally disappeared by post office staff in Badarpur
Election Commission

नई दिल्ली के बदरपुर इलाके में ताजपुर पहाड़ी के रोड पर कथित 250 वोटर कार्ड मिलने के मामले की जांच कर पुलिस ने  दिल्ली चुनाव आयोग को रिपोर्ट भी भेज दी है। बताया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस से वोटर कार्ड बांटने वाले की गलती से कुछ वोटर कार्ड इधर-उधर हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस शुरूआती जांच में सड़क पर किसी तरह के वोटर कार्ड मिलने की बात से पूरी तरह इंकार कर रही है।  आप दक्षिण लोकसभा से प्रत्याशी राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि ताजपुर पहाड़ी पर सड़कों पर करीब 250 वोटर कार्ड मिले थे। आप ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को थी। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि बदरपुर पोस्ट ऑफिस से मोनू को 800 वोटर कार्ड बांटने के लिए दिए गए थे। उसे अनुबंध के आधार पर डाक बांटने के लिए रखा हुआ है। मोनू ने बताया कि उसने करीब 500 वोटर कार्ड बांटे थे, जबकि 300 वोटर कार्ड जान-पहचान वाले धीर सिंह की दुकान पर रखे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग अपने वोटर कार्ड वहां से ले गए और कुछ दुकान पर रह गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदरपुर की ताजपुर पहाड़ी की सड़क पर कोई वोटर कार्ड पहुंचा। बदरपुर पोस्ट ऑफिस के हैड पोस्ट मास्टर, वोटर कार्ड बांटने वाले मोनू व दुकानदार धीरसिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।  इन तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। 


 पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में पुलिस को ना तो किसी ने कोई शिकायत दी है और न ही किसी ने वोटर कार्ड मिलने की सूचना दी है। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।  हो सकता है जांच के बाद इस मामले में कोई एफआईआर हो। आम आदमी पार्टी ने भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं की थी।  ये वोटर कार्ड आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए कैंप में बनवाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed