{"_id":"5e8e6ab28ebc3e76a71eee30","slug":"voluntary-organizations-distributed-food-with-amar-ujala-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन संग स्वयंसेवी संस्थाओं ने बांटा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन संग स्वयंसेवी संस्थाओं ने बांटा भोजन
Thu, 09 Apr 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों में राशन वितरण किया गया...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं जुटीं हैं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को लोगों को पूरी, सब्जी, मिठाई, अचार और खिचड़ी भी दिया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन, एसएस अकादमी और बड़ौदा यूपी बैंक के सौजन्य से अमर उजाला फाउंडेशन को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। इन पैकेटों को निराश्रित व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को बांट दिए गए।
विज्ञापन
शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।
कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भोजन बांटा। भोजन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
इटावा में महादानियों के सहयोग से राशन, भोजन और मास्क का वितरण किया गया।
फर्रुखाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर प्रदीप गंगवार फाउंडेशन और असहाय गरीब सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे।
उन्नाव में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
फतेहपुर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के सहयोग से गरीबों को राशन सामग्री बांटी गई है।