फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Virendra Sachdeva said that every BJP ruled state has uninterrupted power supply

'दिल्ली में रोज लग रहे पावर कट': आतिशी बोलीं- BJP सरकार आते ही घंटो गुल रहने लगी बिजली, भाजपा ने दिया ये जवाब

Mon, 31 Mar 2025 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 09:30 PM IST
सार

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा नेता अपने राज्यों में अच्छी बिजली सप्लाई पर कोई ढोल नहीं पीटते। 24 घंटे बिजली सप्लाई शासन का कर्तव्य है। जनता पर कोई एहसान नहीं।

विज्ञापन
Virendra Sachdeva said that every BJP ruled state has uninterrupted power supply
पूर्व सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में रोज लग रहे पावर कट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा को सरकार नहीं चलाने आती है। उनकी सरकार आते ही दिल्ली में घंटों बिजली जाने लगी है। ऐसा पहले 10 साल पहले हुआ करता था। उन्होंने कहा कि आप सरकार में दिल्ली की बिजली व्यवस्था बेहतर थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को फिर से इनवर्टर लगाने पड़ सकते हैं। दिल्ली में 10 साल पहले तक हर घर में इनवर्टर हुआ करते थे। इससे पहले 2014 की गर्मियों में आखिरी बार दिल्लीवालों ने 6 से 8 घंटे तक बिजली गायब देखी थी। दिल्ली में फरवरी 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनकर दिल्ली में पावर सप्लाई को बेहतर बनाया। 
विज्ञापन


दिल्ली देश का इकलौता राज्य बन गया जो बिना पावर कट के 24 घंटे बिजली देता रहा है। यह केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे हैं। तीन फरवरी 2025 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में पेश नाटा बताता है कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियां हैं, जो 24 घंटे बिजली देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में लग रहे हैं पावर कट
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। उसकी शिकायत के अनुसार यूनिवर्सिटी में 5 घंटे, किराड़ी में 3 घंटे, रोहिणी सेक्टर 22 में 6-8 घंटे, तिलक नगर में 8 घंटे, बुराड़ी में 4 घंटे, जगतपुर गांव में 8 घंटे, राजपुर खुर्द में 7 घंटे, करावल नगर में 2 घंटे का पावर कट हो रहा है।

24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है तो यह कोई अनूठा काम नहीं - वीरेंद्र सचदेवा 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को मालूम होना चाहिए कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है तो यह कोई अनूठा काम नहीं है। भाजपा शासित मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बडोदरा समेत कई जगहों पर अबाधित बिजली सप्लाई होती है। उत्तर प्रदेश जिसे 2017-18 तक बिजली उत्पादन एवं सप्लाई में बीमार प्रदेश माना जाता था, वह आज रात दिन रोशन प्रदेश की तरह जगमगाता है।


उनकी सरकार ने निजी कंपनियों को लाभ नहीं दिया
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा नेता अपने राज्यों में अच्छी बिजली सप्लाई पर कोई ढोल नहीं पीटते, क्योंकि 24 घंटे बिजली सप्लाई शासन का कर्तव्य है न की जनता पर कोई एहसान। आतिशी जिस शानदार पावर सप्लाई का दावा कर रही हैं, उसकी नींव दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के दौरान 2014 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने संसद में दिल्ली का बजट पेश करते हुए रखी थी। वे बताएं कि क्या यह सच नहीं कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर उनकी सरकार ने निजी कंपनियों को लाभ नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed