फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   viral video two boys beating traffic police cop at delhis netaji subhash place arrested

दिल्लीः वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटने वाले दो युवक गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2019 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
viral video two boys beating traffic police cop at delhis netaji subhash place arrested
ट्रैफिक पुलिस की पिटाई करने वाले गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके का ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मार पिटाई का जो वीडियो रविवार को वायरल हुआ उसके दोनों आरोपी मंगलवार गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए उत्तर-पश्चिमी जिले की डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि, रविवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग मुहिम चला रही थी। इसी अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस के एसआई दिलीप कुमार, हेडकांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल राकेश और दीपक सुभाष प्लेस में जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक स्कूटी पर दो युवक और एक युवती आ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जांच के लिए रोका। युवक लकी शराब के नशे में धुत था इसलिए पुलिस ने उसकी स्कूटी का चालान काटा और जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर उतर आए। इसके बाद सब इंस्पेक्टर दिलीप की शिकायत पर सुभाष प्लेस थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भजनपुरा निवासी हैं और अपनी महिला मित्र से मिलने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed