फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VIPS bans short dresses and hugs in campus

गले लगना और स्लीवलेस कपड़े पहनना बैन है यहां

Sat, 21 Mar 2015 04:06 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
VIPS bans short dresses and hugs in campus

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के छात्र शुक्रवार को उस समय शॉक लगा जब उनहोंने कॉलेज का तालिबानी आदेशनुमा नोटिस देखा।

विज्ञापन


कॉलेज के इस आदेश से कॉलेज अथॉरिटी की नीयत और मानसिकता साफ झलकती है। इस कॉलेज ने छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड के साथ ही किस तरह से अपनी भावनाओं को प्रकट नहीं करना है उसका भी तरीका बतलाया है।
विज्ञापन


दिल्ली के इस नामी स्कूल ने स्टूडेंट्स को स्लीवलेस ड्रेस और छोटे पैंट कैंपस में पहन कर आने से मना कर दिया है। हालांकि छात्रों द्वारा किए जा रहे ऐसे किसी भी दावे को कॉलेज प्रशासन ने नोटिस बोर्ड पर लगे होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो क्रेडिटः मेल टूडे)

लड़के-लड़कियों का गले लगना भी है मना

VIPS bans short dresses and hugs in campus

बताया जा रहा है कि यह नोटिस कॉलेज के पत्रकारिता विभाग में 17 मार्च को लगी थी जिसे शुक्रवार की सुबह ही हटा लिया गया था। नोटिस बोर्ड पर लगे नोटिस में कुछ ऐसा लिखा थाः 'सोशल फंक्शन को छोड़कर कॉलेज में शॉर्ट पैंट पहनना प्रतिबंधित है।'

'स्लीवलेस ड्रेस, आरपार झलकने वाले कपड़े और ज्यादा बड़े गले के कपड़े कॉलेज में बैन हैं। इसके साथ ही सार्व‌जनिक तौर पर गले लगाना, लड़को और लड़कियों का हाथ पकड़ना और या फिर किसी भी तरह का अस्वस्थ व्यवहार या भावनाओं का दिखावा कैंपस में स्ट्रिक्टली मना है।'

जब पत्रकारिता विभाग की निदेशक चारुलता सिंह से जब इस नोटिस के बारे में पूछा गया तो इस पर किसी के ‌भी हस्ताक्षर न होने की बात को इंगित करते हुए इस नोटिस को जारी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से नोटिस जारी होने के लिए यह जरूरी होता है कि उसपर मेरे हस्ताक्षर हों।

हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि नोटिस बोर्ड हमेशा लॉक रहता है जिसकी चाबी चारुलता के पास ही रहती है। सूत्र ने ये भी कहा कि किसी के लिए यह मुमकिन नहीं है‌ कि बिना उनकी आज्ञा के वहां कोई भी नोटिस चिपका सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed