फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   villages vulnerable to cancer.

फैक्ट्रियों का कहर, कैंसर की चपेट में गांव

Mon, 05 Jan 2015 04:31 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 05 Jan 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
villages vulnerable to cancer.

ट्रॉनिका सिटी की डाइंग फैक्ट्रियां अगरौला गांव को मौत के आगोश में घसीटती जा रही हैं। एक साल में गांव के 22 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। कई कैंसर पीड़ितों का दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अपैरल पार्क औद्योगिक क्षेत्र की डाइंग फैक्ट्रियों से निकलने वाला रसायनयुक्त जहरीला पानी भूजल को जहरीला कर रहा है। इसी से गांव में कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी पैर पसार रही है।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी के अपैरल पार्क औद्योगिक क्षेत्र में जींस रंगाई डाई आदि की दर्जनों फैक्ट्रियां चल रही हैं। अधिकांश उद्यमियों के निजी ट्रीटमेंट प्लांट बंद पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यूपीएसआईडीसी का सीईटीपी प्लांट भी बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि कुछ उद्यमी जहरीला पानी बोरवेल कर सीधे जमीन में डाल रहे हैं। इससे गांव का भूजल दूषित हो गया है और लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं।
गांव छोड़ने को विवश हैं ग्रामीण:एक वर्ष के दौरान गांव में करीब दो दर्जन लोगों की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

कई ग्रामीण अब गांव छोड़ने की तैयारी में हैं। जबकि अधिकांश ग्रामीण पानी भी खरीदकर पी रहे हैं। गांव में पानी की टंकी नहीं है। लोगों ने 210 फुट गहरे सबमर्सिबल बोरिंग करा रखे हैं, लेकिन इतनी गहराई का पानी भी दूषित हो चुका है।

एक वर्ष से समस्या के निराकरण की मांग
बकौल किसान शांति समिति के संयोजक ओंकार त्यागी एवं जिला पंचायत सदस्य पति राजेश गहलौत, एक वर्ष से अपैरल पार्क औद्योगिक क्षेत्र में लगा यूपीएसआईडीसी का सीईटीपी प्लांट बंद पड़ा है।

कई बार अधिकारियों गंदे पानी की निकासी और सीईटीपी प्लांट को शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

एक साल में कैंसर से इनकी हुई मौत

अगरौला गांव निवासी संजय गुर्जर, राजकुमार, हेमू प्रधान, धर्मपाल प्रधान, बबली प्रधान एवं मांगेराम समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव में कैंसर से करीब 21 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।


प्रज्ञा (14) पुत्री सुभाष चंद, भागमल (55) पुत्र गोपीचंद, राजवती (60) पत्नी रमेश चंद शर्मा, पप्पो (50) पत्नी धर्मपाल, राजपाल (55) व कृपाल (60) पुत्र जंगली, ब्रहम (45) पुत्र रामदास, राशि (55) पुत्र दीवान, रोहताश (55) पुत्र हुक्म सिंह, धनपाल (70) पुत्र नूरी, धीरा (56) पुत्र बूचा, बबली (38) पत्नी श्रीपाल, शिशु (40) पुत्र राजपाल, रतन (56) पुत्र हुक्म सिंह, खुब्बी (74) पुत्र हुक्म सिंह, रामदास (50) पुत्र शंकर, नौ माह पूर्व सुनील (36) पुत्र चंद्रपाल, एक वर्ष पूर्व सुरजन (65) पुत्र मुख्तार, लख्मी (60) पुत्र बादाम सिंह, ज्ञानवती (65) पत्नी धन्नी, ब्रहम (60) पुत्र संपत सिंह आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed