फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikas gave weapons to Kaushal Gang a month ago for firing

रंगदारी का मामलाः फायरिंग के लिए विकास ने एक महीने पहले कौशल गैंग को दिए थे हथियार

Thu, 06 Aug 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 06:27 AM IST
सार

  • ऋषि उर्फ लंबू के जरिए कौशल गिरोह को हथियार जाते थे 
  • वारदात से कुछ दिन पहले ही कौशल का हिसार जेल से मैसेज आया था
  • विकास उर्फ बाहुबली कबड्डी का अच्छा प्लेयर है
  • कौशल व अन्य गैंगस्टर को 300 से ज्यादा हथियार 

विज्ञापन
Vikas gave weapons to Kaushal Gang a month ago for firing
demo pic

विस्तार

दिल्ली में ताबड़तोड़ तबाही मचाने के लिए गाजियाबाद के विकास उर्फ बाहुबली ने एक महीने पहले ही कौशल गिरोह को हथियारों की खेप दी थी। कौशल गिरोह को करीब 50 से 60 हथियार दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कौशल दिल्ली में किस कदर तबाही मचाना चहाता था। विकास ऋषि सुरखपुरिया उर्फ लंबू के जरिए कौशल गिरोह को हथियार देता था। 

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग करने से पहले कौशल ने वारदात करने के लिए सचिन को मैसेज भेजा था। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कौशल ने हिसार जेल से सचिन व गिरोह के सदस्यों के पास कैसे मैसेज भेजा था।  
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि विकास उर्फ बाहुबली काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह मेरठ से बबलू नाम के व्यक्ति से अवैध हथियार लाता था और कौशल व अन्य दिल्ली, हरियाणा व यूपी के अन्य गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करता था। अभी तक वह कौशल व अन्य गिरोह को 300 से ज्यादा हथियार सप्लाई कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में अभी जो अवैध हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है वह विकास ने ही सप्लाई किए है। इस अधिकारी ने बताया कि वह कौशल गिरोह को नजफगढ़ के ऋषि उर्फ लबू के जरिए अवैध हथियार सप्लाई करता था। दिल्ली पुलिस ने लंबू पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। कहा जा सकता है कि लंबू दिल्ली व हरियाणा में अपराध की दुनिया की किंग है और अपराधिक वारदातें करवाता है। 

इंस्पेक्टर मानसिंह व उनकी टीम ने मुठभेड़ के बाद जब विकास को मंगलवार को गिरफ्तार किया था तो वह ऋषि के जरिए ही अवैध हथियारों की खेप देने जा रहा था। स्पेशल सेल विकास को बुधवार को ऋषि के ऑफिस में ले गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विकास बहुत अच्छा कबड्डी खिलाड़ी रहा है और वह राज्य स्तर पर खेल चुका है। 


कॉलेज स्तर पर भी कबड्डी खेलता था। विकास ने भी बताया कि कौशल गिरोह से दिल्ली, हरियाणा व यूपी के काफी गैंगस्टर ने हाथ मिला लिया है। सभी के गिरोह तो अलग है और काम भी अलग-अलग करते हैं। दिल्ली पुलिस में जल्द ही यूपी में कई जगह दबिश देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed