फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of spitting on tandoor roti in Dankaur goes viral

Video: रबूपुरा के बाद दनकौर में तंदूर की रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल, 37 सेकेंड में कई बार थूका

Tue, 17 Sep 2024 11:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Sep 2024 11:30 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि पिछले करीब 8 वर्ष से वह होटल पर तंदूर बनाने का काम करता है। वहीं स्थानीय लोगों में आरोपी को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Video of spitting on tandoor roti in Dankaur goes viral
रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा के बाद अब कस्बा स्थित होटल में भी तंदूर की रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि रोटी बनाने वाले ने कई बार थूका। इसका वीडियो वहां मौजूद ग्राहक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल को भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

कस्बे के बिहारी लाल चौक स्थित होटल पर काम करने वाला तंदूर की रोटी पर थूक लगाकर लोगों को खिला रहा था। 37 सेकेंड के वीडियो में आरोपी कई बार रोटी पर थूकता हुआ स्पष्ट देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम जाने आलम है, जो जारचा का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि पिछले करीब 8 वर्ष से वह होटल पर तंदूर बनाने का काम करता है। स्थानीय लोगों में आरोपी को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद मंगलवार को उसको कोर्ट में पेश किया गया है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed