{"_id":"5a1a55ff4f1c1b8d698bddcf","slug":"video-gone-viral-on-pakistan-jindabad-in-ghaziabad-enquiry-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड चुनाव प्रचार में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों का वीडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड चुनाव प्रचार में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों का वीडियो वायरल, जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:21 AM IST
सार
- पुलिस बोली, वीडियो की जांच कर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीदनगर के एक वार्ड में चुनाव प्रचार के दौरान निकाली गई रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। वहीं, प्रत्याशी ने ऐसे नारे लगाए जाने से इंकार करते हुए उन्हें बदनाम किए जाने का आरोप लगाया है। उसी वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि यह वीडियो 23 नवंबर की शाम निकाली गई बाइक रैली का है। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन