{"_id":"59f73c204f1c1b86698b8734","slug":"video-gone-viral-of-a-girl-ears-were-cut-in-the-operation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल, घायल मासूम के ऑपरेशन कर काटने पड़े कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल, घायल मासूम के ऑपरेशन कर काटने पड़े कान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के बसंतकुज इलाके में हुई घटना में कार की टक्कर से हुई घायल आशिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतकुंज इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कार चालक पहले एक बच्ची को टक्कर मारता है फिर उसे घसीटता हुआ 100 मीटर तक ले जाता है।
विज्ञापन
बच्ची तो सुरक्षित है, मगर उसकी सुनने की शक्ति काफी हद तक चली गई है। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर उसके दोनों कान काफी हद तक काटने पड़े हैं। वसंतकुंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ढाई वर्षीय बच्ची का नाम आशिका है। घटना 19 अक्तूबर की है। ईको कार चला रहा रूपेश बच्ची को पहले टक्कर मारता है। इससे बच्ची कार के नीचे आ जाती है। इसके बाद कार बच्ची को करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले जाती है।
विज्ञापन
अब बच्ची तेज आवाज से डरती है
हालांकि, रूपेश को पता नहीं था कि बच्ची कार के नीचे आ गई है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोग व सिक्योरिटी गार्ड कार के पीछे दौड़कर उसे रुकवाते हैं।
आशिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। ऑपरेशन कर मासूम के दोनों कान काफी हद तक काटने पड़े हैं। उसकी सुनने की शक्ति काफी हद तक जा चुकी है
अब वह तेज आवाज से डरती है। उधर, आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला भी बेहद हल्की धाराओं में दर्ज किया है।
आशिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। ऑपरेशन कर मासूम के दोनों कान काफी हद तक काटने पड़े हैं। उसकी सुनने की शक्ति काफी हद तक जा चुकी है
अब वह तेज आवाज से डरती है। उधर, आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला भी बेहद हल्की धाराओं में दर्ज किया है।