{"_id":"598ddc454f1c1b7f2b8b47cf","slug":"venkaiah-naidu-became-india-s-13th-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, तेलुगु भाषी वेेंकैया ने ली हिंदी में शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, तेलुगु भाषी वेेंकैया ने ली हिंदी में शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे वेंकैया नायडू देश के 13वें राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दक्षिण भारत के तेलुगु भाषी वेंकैया ने हिंदी में शपथ ली।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश-बिहार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार सहित कई जानीमानी हस्तियां मौजूद थी। पद की शपथ लेने के बाद वेंकैया ने पहली बार राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन भी किया। शपथ लेने से पूर्व वेेंकैया ने सबसे पहले राजघाट जा कर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद डीडीयू पार्क में दीनदयाल उपाध्याय, पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गौरतलब है कि वेंकैया के उपराष्ट्रपति पद का शपथ लेते ही देश के चार शीर्ष पदों राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर पर एक साथ पहली बार भाजपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन