फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle of devotees going to Gangotri for Bhandara overturned

UP: गंगात्री में भंडारा करने जा रहे श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, 24 घायल: अपनों की कुशलता के लिए परिवार चिंतित

Wed, 02 Jul 2025 03:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Jul 2025 03:49 PM IST
सार

ऋषिकेश से आगे नरेंद्र नगर में एक गाड़ी पलट गई, जिसमें 24 लोग सवार थे। इस दौरान सभी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी भंडारा करने सिकंदराबाद से गंगोत्री जा रहे थे।
 

विज्ञापन
vehicle of devotees going to Gangotri for Bhandara overturned
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा रहने वाले लोग गंगोत्री में भंडारा करने जा रहे थे। ऋषिकेश से आगे नरेंद्र नगर में उनकी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में 24 लोग सवार थे। परिजनों ने बताया की गाड़ी पलटने की सूचना मिली है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा चोट आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला कायस्थवाड़ा के रहने वाले रमेशचंद्र सैनी ने बताया कि प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा के अवसर पर मोहल्लावासी गंगोत्री में भंडारा करते हैं। तीन जुलाई से भंडारा होना था। सभी लोग मंगलवार की रात तीन कैंटर गाड़ियों में खाने-पीने की सामग्री लेकर रवाना हुए थे। सामग्री के साथ 40 लोग गए थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि ऋषिकेश से आगे नरेंद्र नगर में आगे चल रही कैंटर गाड़ी ब्रेक फेल हो जाने के कारण पलट गई। 
विज्ञापन


बताया कि घटना के समय गाड़ी में उनके बेटे सुनील सैनी के अलावा 23 अन्य लोग सवार थे। मोहल्ला निवासी डालचंद सैनी ने बताया कि गाड़ी में उनका भाई भी सवार था। गाड़ी में सवार कुछ लोगों से उनकी फोन पर बात हुईहै। उन्हें बताया गया कि सभी लोग घायल हैं। किसी को कम तो किसी को ज्यादा चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें राहत उपलब्ध कराई गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। सभी का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डालचंद सैनी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, घटना के बाद से अपनों की कुशलता को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं और फोन कर कुशलता लेने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकांश परिजनों का कहना है कि उनके फोन का जवाब नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें अपनों की कुशलता का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed