{"_id":"5d3aa8f98ebc3e6d0954facc","slug":"vegetables-in-delhi-market-contains-toxic-lead-quantity-says-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाजारों में बिक रही जहरीली सब्जियां, आपको भी कर सकती हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाजारों में बिक रही जहरीली सब्जियां, आपको भी कर सकती हैं बीमार
Fri, 26 Jul 2019 01:44 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाजार में जिन सब्जियों को ताजे हरे और स्वादिष्ट होने के दावों के साथ बेचा जाता है, दरअसल उनके भीतर के जहरीले पदार्थ किसी की पकड़ में नहीं आते। राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान कि रिपोर्ट के मुताबिक यमुना के तट पर जिन सब्जियों को उगाया जाता है उनमें अत्यधिक मात्रा में सीसा यानी कि लेड पाया गया है।
विज्ञापन
लंबे समय तक लेड का सेवन शरीर में तरह-तरह की छोटी बड़ी बिमारियों को जन्म देता है। यह पदार्थ अंदर ही अंदर शरीर के अंगों को नुकसान तो पहुंचाता ही है, साथ ही कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी का कारण भी बनता है।
विज्ञापन
सच तो यह है कि दिल्ली के बाजारों में बिकने वाली और यहां से सप्लाई की जाने वाली हरी सब्जियों की आड़ में आप भी खतरनाक बिमारियों को जन्म देने वाले जहरीले पदार्थ खा रहे हैं। इन सब्जियों का असर केवल दिल्ली या आसपास के इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यही जहरीली सब्जियां ओखला, गाजीपुर और आजादपुर जैसी थोक बिक्री वाली बड़ी मंडियों में भी सप्लाई की जाती हैं।
विज्ञापन
इन बड़ी मंडियों से होते हुए यही सब्जियां साप्ताहिक बाजारों तक पहुंचती हैं, जिसके बाद संडे मार्केट, मंडे मार्केट और अन्य बाजारों से हम आप इन्हें खरीद कर घर लाते हैं।