फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttarakhand MLA injured in road accident on NH 9

सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के विधायक घायल, चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे वापस

Thu, 09 May 2019 09:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 09 May 2019 09:52 PM IST
सार

- एनएच-09 पर निजामपुर तिराहे के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय पलटी कार
- मामूली रूप से घायल विधायक महेश नेगी बिना रुके उत्तराखंड हुए रवाना

विज्ञापन
Uttarakhand MLA injured in road accident on NH 9
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली से चुनाव प्रचार कर कुछ समर्थकों के साथ वापस लौट रहे उत्तराखंड के एक विधायक की कार निजामपुर तिराहे के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विधायक व उसके साथियों को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन के द्वारा सीधा कराया। सभी लोग बिना रुके रवाना हो गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड के द्वारहाट क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश नेगी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वे दिल्ली से उत्तराखंड लौट रहे थे। एनएच-9 पर निजामपुर कट के पास ड्राइवर ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विधायक और उनके साथियों को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें ही आई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कराया। विधायक उसी कार से गंतव्य को रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कार में सवार विधायक व उनके साथियों को मामूली चोटें थी, जिसके कारण वे बिना रुके उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed