फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Upset over taunts of being infertile woman kidnaps a girl

ताने से तंग आकर प्रीति ने किया ये 'पाप': ससुराल वाले हमेशा कहते थे एक ही बात, 300 CCTV खंगालने के बाद पकड़ी गई

Sun, 06 Oct 2024 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Oct 2024 09:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शनिवार को विजय विहार निवासी मोहम्मद कमरुल हक ने थाने में दो साल की बच्ची के अगवा होने की शिकायत की। थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो महिला बच्ची को साथ ले जाती हुई दिखाई दी। 
 

विज्ञापन
Upset over taunts of being infertile woman kidnaps a girl
महिला ने अगवा की बच्ची - फोटो : adobe

विस्तार

ससुराल वालों की ओर से बांझ होने के ताने से परेशान होकर एक महिला ने विजय विहार से दो साल के बच्ची को अगवा कर लिया। महिला बच्ची को लेकर बुलंदशहर जाने वाली थी, लेकिन पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान विजय विहार फेज-दो निवासी निर्जला देवी उर्फ प्रीति (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार को विजय विहार निवासी मोहम्मद कमरुल हक ने थाने में दो साल की बच्ची के अगवा होने की शिकायत की। थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो महिला बच्ची को साथ ले जाती हुई दिखाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने करीब छह किलोमीटर तक लगे तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सेक्टर-5, रोहिणी से निर्जला को दबोचकर बच्ची को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में बुलंदशहर में हुई थी। ससुराल में उसे बांझ का ताना दिया जाता था। 

विज्ञापन

मां बनने की इच्छा पूरी करने के लिए उसने बच्ची को अगवा करने का फैसला किया था। वह वारदात को अंजाम देने के लिए परिवार से अलग रह रही थी। उसने कुरकुरे के पैकेट का लालच देकर बच्ची को अगवा किया था। वह बच्ची को लेकर परिचित के घर गई थी। ससुराल वालों को उसने बच्ची को जन्म देने की जानकारी दी थी। वह रविवार को बच्ची को लेकर बुलंदशहर जाने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed