फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Upset by his daughter in law s ill treatment an 80 year old man jumped in front of a metro station

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, चल रहा इलाज, बयान में कही ये बात

Sun, 01 Feb 2026 07:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Feb 2026 07:19 PM IST
सार

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन की घटना है। घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है।बुजुर्ग ने अपने बयान में बहू पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Upset by his daughter in law s ill treatment an 80 year old man jumped in front of a metro station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को 80 साल के एक बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग मामूली रूप से घायल हो गए। उनका दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। पीड़ित ने अपने बयान में बहू पर बुरे बर्ताव करने का आरोप लगाया और इससे परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास करने की बात कही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को स्टेशन कंट्रोलर मिले। जिन्होंने बताया कि घायल 80 साल के बुजुर्ग यात्री मेट्रो ट्रैक पर कूद गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बुजुर्ग को ट्रैक पर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, बावजूद बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। वह ट्रैक और प्लेटफार्म के हिस्से में थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी। उन्हें पीसीआर कर्मियों की मदद से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed