फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   upsc result 2019 ghaziabad resident ayush vikram singh got 341 rank

गाजियाबाद निवासी आयुष का यूपीएससी में चयन, गुलमोहर में खुशी का माहौल

Tue, 04 Aug 2020 06:49 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 04 Aug 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
upsc result 2019 ghaziabad resident ayush vikram singh got 341 rank
आयुष विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के परीक्षा परिणाम में गाजियाबाद के गुलमोहर निवासी आयुष विक्रम सिंह का चयन हुआ है। आयुष ने 341 वीं रैंक हासिल की है। गुलमोहर के फ्लैट नम्बर सी-4, 206 में रहने वाले आयुष के चयनित होने की खबर मिलने के बाद से ही पूरे एन्क्लेव में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


बता दें कि आयुष ने गाजियाबाद के संजय नगर स्थित डीडीपीएस स्कूल से साल 2007 में हाई स्कूल व साल 2009 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद आयुष ने साल 2014 में मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन


लोक सेवा में जाने के उद्देश्य को लेकर आयुष ने आगे भी मेहनत करते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। आयुष के पिता ए बी सिंह बागपत में बतौर एडीजे तैनात हैं। पुत्र की सफलता पर पिता ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने आयुष की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आयुष ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता पिता के साथ ही पूरे एन्क्लेव का नाम भी रोशन किया है। आयुष फिलहाल लखनऊ में हैं। वापस आने पर एन्क्लेव में आयुष का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed