फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar over methods of protest at JNU; teacher raises objections

Delhi NCR News: जेएनयू में विरोध के तरीके पर घमासान, शिक्षक ने जताई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टु दास बोले बहस से सुलझाएं मतभेद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर पीआर कुमारस्वामी के साथ कथित भीड़ द्वारा डराने-धमकाने की घटना पर विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टु दास ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि असहमति को शारीरिक बल या भीड़ के दबाव से व्यक्त नहीं किया जा सकता।
जेएनयू छात्र संघ पर बृहस्पतिवार को प्रोफेसर कुमारस्वामी के खिलाफ अभद्र व्यवहार, आपत्तिजनक नारेबाजी करने और उनका रास्ता रोकने का आरोप है। छात्र संघ के पदाधिकारी भर्ती में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रोफेसर दास ने जोर दिया कि मतभेद, संस्थागत शिकायत या राजनीतिक असहमति को परिसर में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से ही सामने रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि जेएनयू की पहचान एक लोकतांत्रिक अकादमिक परिसर की रही है। यहां कठिन सवाल उठाए जाते हैं और विवादित मुद्दों पर बहस होती है। छात्रों और शिक्षकों को फैसलों पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। हालांकि, लोकतांत्रिक विरोध और भीड़ के जरिये डराने-धमकाने के बीच स्पष्ट अंतर है। उन्होंने कहा कि शारीरिक डराने-धमकाने की जेएनयू में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed