{"_id":"6aad543dc993fd6da20f18ea","slug":"young-woman-summoned-young-man-to-caf-via-whatsapp-handed-bill-for-rs-21000-and-had-bouncers-beat-him-up-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: व्हाट्सएप पर युवती ने भेजा मिलने का न्योता, कैफे पहुंचते ही युवक को थमाया 21 हजार का बिल; पिटाई भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: व्हाट्सएप पर युवती ने भेजा मिलने का न्योता, कैफे पहुंचते ही युवक को थमाया 21 हजार का बिल; पिटाई भी हुई
Fri, 18 Sep 2026 08:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:58 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के कैफे में युवती ने व्हाट्सएप पर युवक से संपर्क कर उसे मिलने बुलाया। आरोप है कि कैफे पहुंचने पर 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट की गई और एटीएम कार्ड-पिन लेकर खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI/अमर उजाला GFX
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक कैफे में व्हाट्सएप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। शाहदरा जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैफे से जुड़े बाउंसर अमन गुर्जर और आयोजक मोहम्मद अरशदुल्लाह आलम को गिरफ्तार किया है। मामले में युवती समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
21 हजार रुपये का थमा दिया बिल
पुलिस के अनुसार, पीड़ित रामकृष्ण (28) से एक अज्ञात युवती ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन बुलाया। वहां से वह उसे आनंद विहार स्थित कैफे ले गई। कुछ देर बैठने के बाद युवक को 21 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। विरोध करने पर कैफे के बाउंसरों और कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की।

शिकायत करने पर दी धमकी
आरोप है कि दबाव में पीड़ित ने आठ हजार रुपये नकद और छह हजार रुपये यूपीआई से दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड और पिन छीनकर खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस में शिकायत करने पर 25 हजार रुपये अतिरिक्त देने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
पीड़ित के शिकायत के बाद आनंद विहार थाने में केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, गिरोह युवती के जरिए ग्राहकों को बुलाकर फर्जी बिल और मारपीट के जरिये वसूली करता था।