{"_id":"5d0a2d1c8ebc3e643c4d7b33","slug":"up-wall-fell-down-while-removing-the-old-brick-of-well-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुएं की ढांग गिरने से दबा मजदूर, सात घंटे बाद बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुएं की ढांग गिरने से दबा मजदूर, सात घंटे बाद बाहर निकाला
Wed, 19 Jun 2019 06:09 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से मिट्टी हटाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के खानपुर थाना इलाके के गांव ईसनपुर में कुएं से ईंट निकालते समय ढांग गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को ढांग से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी पूर्व मास्टर ब्रह्मपाल सिंह ने अपने खेत में पुराने ट्यूबवेल के पानी कम देने के कारण बीते दिनों नया सबमर्सिबल लगवा लिया था।
वहीं, कुएं के घेरे में लगी करीब तीन हजार ईंट निकालने के लिए गांव निवासी मजदूर मनवीर पुत्र यादू, मोंटी उर्फ बबलू पुत्र रामू व रिंकू को मजदूरी पर तय किया था। बुधवार सुबह तीनों मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया कि मजदूर मनवीर ईंट निकालने के लिए कुएं में उतर गया, ईंटें खींचने का कार्य मोंटी व रिंकू कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह करीब 11 बजे कुएं की साइड से ईंटें गिरते देख मोंटी ने मनवीर से कुएं से निकलने को कहा।

उसके बाद मनवीर ने रस्सी पकड़ कर चढ़ना शुरू ही किया था कि कुएं की एक साइड का बड़ा हिस्सा टूट कर उसके ऊपर जा गिरा। ऊपर मौजूद दोनों मजदूरों के शोर मचाने पर नलकूप मालिक ब्रह्मपाल काफी किसानों के साथ कुएं पर पहुंचे और मनवीर को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।
सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, शाम करीब साढ़े छह बजे मजदूर को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। उसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, एसडीएम स्याना सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर स्याना बीरेन्द्र कुमार शर्मा, नरसैना थाना प्रभारी तेज सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पूर्व में भी हो चुके हादसे
एक वर्ष पूर्व सीकरी गांव में कुएं से ईंट निकालता मजदूर संतोष निवासी ढकरौली की मिट्टी के नीचे दब जाने से मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा गत वर्ष नरौरा और डिबाई क्षेत्र में भी ढांग गिरने से लोगों की मौत हो चुकी है।