फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP STF constable threatening to implicate Vikas Dubey IN ghaziabad

एसटीएफ का सिपाही दे रहा विकास दुबे प्रकरण में फंसाने की धमकी, रेसलर बेटी का पिता बोला-पत्नी से हैं उसके संबंध

Sat, 22 Aug 2020 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Aug 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
UP STF constable threatening to implicate Vikas Dubey IN ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले शख्स ने एसटीएफ में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि सिपाही के उसकी पत्नी से संबंध हैं। पत्नी की कॉल उठाने पर उसे विकास दुबे कांड से जोड़कर फंसाने की धमकी दे रहा है। साथ ही घरेलू मामलों में भी वह उसे प्रताड़ित कर रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित कविनगर थाने पहुंचा और बिलखते हुए मदद की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि वह सिक्योरिटी गार्ड है। उसकी 16 साल की बेटी प्रदेश स्तर की रेसलर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गाजियाबाद के डीएम बेटी को सम्मानित कर चुके हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी सिपाही उसकी ससुराल के नजदीक गांव का रहने वाला है। इससे सिपाही की उसकी पत्नी से जान-पहचान है और बीते कुछ सालों से दोनों में संबंध हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पैतृक प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर पत्नी उससे झगड़ा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी ने मारपीट की फर्जी सूचना देकर कई बार पुलिस बुला ली। पत्नी के पक्ष में फैसला कराने के लिए आरोपी सिपाही भी चौकी पहुंचा।  

पत्नी का फोन उठाते ही धमकाता है सिपाही
पीड़ित का कहना है कि आरोपी सिपाही ने बृहस्पतिवार रात करीब पौने 10 बजे उसकी पत्नी के फोन पर कॉल की। उसने कॉल रिसीव की तो सामने से सिपाही बोल रहा था। आरोप है कि सिपाही ने उसे विकास दुबे प्रकरण से जोड़कर जेल भिजवाने की धमकी दी। साथ ही पत्नी और उसके बीच में रोड़ा न बनने के लिए धमकाया। कविनगर एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed