{"_id":"5d3954538ebc3e6d250dba64","slug":"up-roadways-bus-hits-man-near-kaushambi-bus-depo","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद: बेटे को छोड़ने गए पिता को रोडवेज बस ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद: बेटे को छोड़ने गए पिता को रोडवेज बस ने मारी टक्कर
Thu, 25 Jul 2019 12:33 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
साहिबाबाद में बेटे को बस में छोड़ने आए पिता को कौशांबी बस डिपो के पास मंगलवार सुबह रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घायल पिता को बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक के खिलाफ लिंक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
घायल आरुव श्रीवास्तव दिल्ली के चंद्रपुरी कालंदी नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेटे को कौशांबी बस डिपो पर छोड़ने आए थे। बेटा कहीं जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद बेटे ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके माथे पर 6 टांके आए हैं। बेटे ने रोडवेज का बस नंबर नोट कर लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन