गाजियाबाद: पुलिस ने बीच चौराहे पर लगाए उपद्रवियों के पोस्टर, लोगों से की पहचान बताने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करनेवालों की पहचान के लिए पुलिस सख्त हो गई है। उनकी पहचान करने के लिए गाजियाबाद के लोनी में पोस्टर लगाए गए हैं। चौराहों पर लगे इन बड़े-बड़े पोस्टरों में उपद्रवियों की तस्वीरें हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तस्वीरों में चिन्हित उपद्रवियों की पहचान कर उनकी जानकारी दें।
पुलिस ने यह आश्वस्त किया है कि जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। पोस्टरों पर उपद्रवियों की पहचान बताने वालों के लिए पुलिस के संपर्क सूत्र भी दिए गए हैं। पोस्टरों पर लोनी सीओ (9643322910) और लोनी एसएचओ (9643322925) के फोन नंबर दिए गए हैं।
#GhaziabadPolice | दिनाँक 20.12.19 को लोनी क्षेत्र में #CAAProtests के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन/बवाल में चिन्हित उपद्रवियों/बवालियों की फ़ोटो साझा की जा रही है। कृपया इन उपद्रवियों/बवालियों की पहचान कर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन विज्ञापन
CO लोनी- 9643322910
SHO लोनी- 9643322925@Uppolice https://t.co/zV9NL7BxET pic.twitter.com/5xXLCLb3v5 — GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) December 22, 2019
मालूम हो कि गाजियाबाद में शुक्रवार को नमाज के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ने उत्पातियों को लेकर सख्त रूख अपना लिया है। अभी तक जिले के पांच थानों में 6000 लोगों के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। 135 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
डीएम-एसएसपी ने शनिवार सुबह अधीनस्थों के साथ बैठक कर बवालियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति तैयार की। एसपी सिटी मनीष मिश्र, एसपी देहात नीरज कुमार जादौन को बवालियों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि अगर एक ही क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बवाल काटा गया तो उनकी अलग से एफआईआर दर्ज की जाए। बवालियों पर किसी तरह की नरमी न बरती जाए।