फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Police made a secret plan to interrogate Elvish

Elvish Yadav: एल्विश से पूछताछ के लिए पुलिस ने बनाया सीक्रेट प्लान, रात के अंधेरे में पूछताछ पर उठ रहे सवाल

Wed, 08 Nov 2023 11:04 PM IST
आकाश दुबे माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Nov 2023 11:04 PM IST
सार

सामान्य आरोपी की तुलना में एल्विश यादव को उसके समय के मुताबिक पूछताछ के लिए सहूलियत दी गई। इसके लिए पुलिस ने भी सीक्रेट प्लान तैयार किया और पुलिस इसमें सफल भी रही।

विज्ञापन
UP Police made a secret plan to interrogate Elvish
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी एलविश यादव से आखिर रात के अंधेरे में पूछताछ क्यों हुई। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामान्य आरोपी की तुलना में एल्विश यादव को उसके समय के मुताबिक पूछताछ के लिए सहूलियत दी गई। इसके लिए पुलिस ने भी सीक्रेट प्लान तैयार किया और पुलिस इसमें सफल भी रही। मीडिया कर्मियों को रात में इसकी भनक भी नहीं लग पाई। इस दौरान पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थी।

विज्ञापन

दरअसल किसी भी आरोपी से पुलिस सामान्य तौर पर दिन में ही पूछताछ करती है और दिन में ही बुलाया जाता है। एल्विस यादव के मामले में उदारता दिखाई गई और उसे अपने मन मुताबिक समय पर थाने आने दिया गया। जानकारी के मुताबिक इंग्लिश के आधी रात आने को लेकर पुलिस को पहले से जानकारी थी और पुलिस ने इसकी पुख्ता तैयारी कर ली थी। कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचने के एल्विस की जानकारी पुलिस के कुछ उच्च अधिकारियों के साथ गिने-चुने पुलिस कर्मियों को ही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर नजर रखी जा रही थी कि पूछताछ की सूचना किसी भी तरह से लीक न हो जाए। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर नोएडा पुलिस ने एलविश यादव से पूछताछ के दौरान सामान्य आरोपियों की तुलना में उसे रियायत क्यों दी गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को पहले इसकी कोई जानकारी नहीं की थी एलविश यादव आने वाला है। वह अचानक रात में कोतवाली सेक्टर 20 आकर अपना परिचय देता है और पूछताछ में शामिल होने के लिए कहता है। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed