फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP gate signal may be free now.

अब यूपी गेट भी हो सकता है सिग्नल फ्री

Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
UP gate signal may be free now.
मोहन नगर चौराहा सिग्नल फ्री होने के बाद अब यूपी गेट को भी सिग्नल फ्री किया जा सकता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने प्लान बनाया है, जिसका मंथन चल रहा है। प्लान में फिलहाल पुष्पांजलि कट का ट्रैफिक बाधा बन रहा है।
विज्ञापन


मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से मोहन नगर चौराहे को सिग्नल फ्री कर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था, जो सफल रहा। यूपी गेट पर हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं इसके चलते हापुड़, दिल्ली और नोएडा के लोग जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन


यूपी गेट का जाम खत्म करने केलिए ट्रैफिक पुलिस ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके तहत यूपी गेट को भी सिग्नल फ्री किया जा सकता है।

सिग्नल फ्री करने केबाद हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सीधे डाबर की तरफ नहीं भेजा जाएगा, उसे गाजीपुर फ्लाईओवर से घूमकर निकाला जाएगा।

जबकि डाबर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को यूपी गेट या हापुड़ की ओर सीधे जाने दिया जाएगा। लेकिन ऐसा करने से पुष्पांजलि कट पर जाम लग सकता है।

इस जाम से कैसे निबटा जाए, इसे लेकर कवायद जारी है। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह का कहना है कि इस संबंध में मंथन चल रहा है। अभी फैसला नहीं लिया गया है।

मोहन नगर प्लानिंग में टूटी सड़क बन रही रोड़ा

मोहन नगर चौराहे पर पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तो सफल रहा, मगर टूटी सड़क उसमें रोड़ा बन रही है, जिस कारण सुबह और शाम मोहननगर पर वाहन रेंगने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने डीएमआरसी को पत्र लिखा है, ताकि सड़क दुरुस्त कराई जाए और जाम से निजात मिल सके।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मोहन नगर पर ट्रैफिक स्मूद है, सुबह और शाम को टूटी सड़क होने की वजह से यातायात व्यवस्था चरमराती है, जो टूटी सड़क की वजह से होता है।

मार्च में एबीईएस तिराहा पर नया ट्रैफिक प्लान
एनएच-24 पर एबीईएस कट तिराहे के सुधार का काम मार्च में पूरा हो जाएगा। मौके पर सुधार कार्य की राह में आ रहे 57 पेड़ों को काटने और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम पूरा करने के बाद अब जीडीए ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया है।

एक महीने में तिराहे के आसपास बनने वाली स्लिप रोड का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जीडीए एबीईएस कट तिराहा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनएच-24 चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई थी।

इसके बाद एनएच-24 पर जीडीए के कामों केजारी रहने पर संशय बन गया था। जीडीए वीसी के मुताबिक एबीईएस कट का सुधार होने से लोगों को यहां जाम से निजात मिलेगी।

शाहबेरी की ओर से आने वाले वाहन लालकुआं और नोएडा-दिल्ली से आने वाले क्रासिंग्स की ओर जाते समय एनएच-24 पर जाम लगाते हैं।

इससे निजात के लिए जीडीए 2.50 करोड़ की लागत से एबीईएस कट का सुधार करा रहा है। इसके अंतर्गत शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा से आने वाले ट्रैफिक को लालकुआं की ओर जाने के लिए स्लिप रोड बनेगी।


ट्रक खराब होने से लगा जाम
एबीईएस कट के पास एनएच-24 पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक खराब होने से जाम लग गया। वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर जाम से निजात पाई गई।

एसओ विजयनगर ने बताया कि एबीईएस कट पर एक ट्रक खराब हो गया था। इसकी वजह से जाम लग गया था। ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed