{"_id":"5ef711928ebc3e43272dc0ce","slug":"up-board-result-2020-ghaziabad-high-school-topper-mantasha-intermediate-topper-priyas-sarolia","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: गाजियाबाद की मंतशा ने हाईस्कूल और प्रियास ने इंटर में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2020: गाजियाबाद की मंतशा ने हाईस्कूल और प्रियास ने इंटर में किया टॉप
Sat, 27 Jun 2020 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 27 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के रिजल्ट आए, गाजियाबाद में हाईस्कूल टॉप करने वाली मंतशा (ऊपर), इंटरमीडिएट में गाजियाबाद टॉपर प्रियास (नीचे)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट घोषित किए। इस बार 10वीं की परीक्षा में 33 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जबकि 12वीं की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। हालांकि अगर बात गाजियाबाद जनपद की करें तो यह टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना सका लेकिन जिलेवार चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन
गाजियाबाद जनपद में मंतशा ने हाईस्कूल में टॉप किया वहीं प्रियास सरोलिया ने इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम स्थान पाया। मंतशा ने जहांं हाईस्कूल में 93.17 प्रतिशत हासिल किए हैं वहीं प्रियास ने इंटरमीडिएट में 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर मंतशा
मंतशा महर्षि दयानंद विद्यालय इंटर कॉलेज गोविंदपुरम गाजियाबाद की छात्रा हैं। इनके पिता शाहिद अली डासना वार्ड नंबर 11 में वाशरमैन हैं। सिर्फ मंतशा ही नहीं उनके बड़े भाई साहिल जो इंटर के छात्र हैं जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह भी मंतशा के ही कॉलेज में पढ़ते हैं। इनके पिता को अपने दोनों ही बच्चों पर गर्व है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट टॉपर प्रियास सरोलिया
इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाले प्रियास ने दसवीं में भी जिला टॉप किया था। उनके पिता दर्जी हैं और कपड़ों की सिलाई करके घर का खर्च चलाते हैं। उन्हें अपने होनहार बेटे पर गर्व है और वह चाहते हैं कि आगे भी प्रियास ऐसे नई ऊंचाइयां छुए।