फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unnao case delhi high court issue notice to cbi victim on sengar plea challenges life imprisonment

उन्नावः सेंगर की याचिका पर HC ने सीबीआई और पीड़ित पक्ष से मांगा जवाब, जुर्माने के लिए 60 दिन का मौका

Fri, 17 Jan 2020 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Jan 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Unnao case delhi high court issue notice to cbi victim on sengar plea challenges life imprisonment
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सीबीआई और पीड़ित पक्ष से शुक्रवार को जवाब मांगा।

विज्ञापन


जस्टिस मनमोहन और जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल ने सेंगर को जुर्माने की 25 लाख रुपये की राशि 60 दिन में देने की अनुमति दी, जिनमें से 10 लाख रुपये बिना किसी शर्त के पीड़िता के लिए जारी किए जाएंगे। पीठ ने मामले की सुनवाई चार मई तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन


उम्रकैद की सजा के खिलाफ कुलदीप सेंगर ने 15 जनवरी को हाईकोर्ट में लगाई गुहार
उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर ने हाईकोर्ट में निचली अदालत के फैसले का चुनौती दी है। इस मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पिछले साल 20 दिसंबर को सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर निचली अदालत से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने निचली अदालत के फैसले के करीब 26 दिन बाद बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

तीस हजारी कोर्ट के जिला न्यायाधीश धर्मेश कुमार शर्मा ने इस मामले में सेंगर को भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दुष्कर्म और बच्चों के यौन उत्पीडन निरोधक अधिनियम (पॉक्सो) से संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया था। इस बीच कोर्ट ने सेंगर पर 25 लाख रुपए जुर्माना और 10 लाख रुपए पीड़िता के बैंक खाते में जमा कराने के आदेश दिए थे।

हालांकि इस फैसले से पहले सेंगर की वकील ने उनकी आर्थिक हालत अच्छी ना होने और घर की पारिवारिक जिम्मेदारियों के मद्देनजर सजा में राहत देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2019 में पीड़िता की कार पर ट्रक से जानलेवा टक्कर मारने की घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप कर मामले की सुनवाई को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर किया था।

सेंगर को वर्ष 2017 में उन्नाव की पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एक महिला और एक अन्य पुरुष को भी आरोपी बनाया गया था। इस घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed