{"_id":"5cd214cbbdec2207814881b4","slug":"union-minister-blackmailing-case-accused-alok-and-nisha-on-four-day-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ब्लैकमेल मामला: आरोपी आलोक व निशा चार दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ब्लैकमेल मामला: आरोपी आलोक व निशा चार दिन की पुलिस रिमांड पर
Wed, 08 May 2019 04:59 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 08 May 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी आलोक और आरोपी पत्रकार नीशू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपये की उगाही करने के प्रयास का मास्टर माइंड आलोक कुमार व उसकी सहयोगी निशा बुधवार से चार दिन तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। बुधवार सुबह 10 बजे से 11 मई तक पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले कोर्ट में पांच दिन की रिमांड की अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट की तरफ से चार दिन का रिमांड आदेश मिला है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम सुराग मिलेंगे। साथ ही पूरे मामले के बारे में पता चलेगा। इससे पहले आलोक की सहयोगी नीशू से भी सात दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
22 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने नीशू कैलाश अस्पताल पहुंची थी। नीशू ने केंद्रीय मंत्री से कहा था कि आलोक ने उनकी वीडियो बनाई है। इसके एवज में उसने 10 करोड़ की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने एसएसपी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने नीशू को कैलाश अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, आलोक व निशा भाग गए थे। मामले में आलोक का सहयोगी खालिद अभी भी फरार है। नोएडा पुलिस ने दो मई को आलोक व निशा को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया था। 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को नोएडा लाया गया था। इसके बाद से वह लुक्सर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन