{"_id":"5f747656295c765355699c17","slug":"unemployed-youth-can-start-fisheries-enterprise-can-get-40-to-60-percent-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के लिए मत्स्य पालन है अत्यंत लाभदायक, 40 से 60 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं के लिए मत्स्य पालन है अत्यंत लाभदायक, 40 से 60 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी
Wed, 30 Sep 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Sep 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगार युवाओं के लिए मछली पालन में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती है। सामान्य वर्ग के व्यक्ति को सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी और महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है।
विज्ञापन
जिला मत्स्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के खेड़ा झांजरोला में मत्स्य पालन कर रहे किसान साहिल शर्मा और रिचा शर्मा ने पहली बार में ही दो हेक्टेयर में 8-8 हजार किलोग्राम सफेद झींगा का उत्पादन किया, यह अपने आप में एक बड़ा उत्पादन है। इन दोनों किसानों ने एक-एक हेक्टेयर भूमि पर जून माह में मछली के लिए बीज डाले थे और सितंबर माह तक इन्होंने कुल 16 हजार किलो ग्राम मछली का उत्पादन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन दोनों किसानों ने राष्ट्रीय किसान विकास योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ लेते हुए यह व्यवसाय शुरू किया। इन्होंने एक बेहद कम समय में अच्छा मुनाफा भी कमाया। उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। किसान एक हेक्टेयर झींगा पालन से एक साल में दो फसल लेकर 10 से 15 लाख रुपये तक की आमदनी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन