फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Under trainee IPS officer beat up a Havaldar

Delhi News: अंडर ट्रेनी आईपीएस ने हवलदार से की मारपीट, कार में जबरदस्ती बैठाया; इस वजह से बिगड़ी थी बात

Tue, 15 Apr 2025 04:58 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Apr 2025 04:58 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि नशे में गाड़ी चला रहे अंडर ट्रेनी आईपीएस के दोस्त को गाड़ी चलाने से हवलदार ने रोका। इसपर अंडर ट्रेनी आईपीएस ने उसे थप्पड़ लगा दिया।

विज्ञापन
Under trainee IPS officer beat up a Havaldar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाजपत नगर में सोमवार को अंडर ट्रेनी आईपीएस व उनके साथियों ने हवलदार के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे अपनी कार में जबरदस्ती बैठाया। कार में बैठाकर घुमाते हुए उसे लाजपत नगर थाने ले गए। बताया जा रहा है कि लाजपत नगर थाने में भी दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। इस दौरान हवलदार हरभजन ने 112 नंबर पर पीसीआर कॉल कर दी। इसके बाद आईपीएस व उसके साथियों को फिर से थाने बुलाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 बैच के आईपीएस रोहित तंवर व उनके साथियों को दिनभर लाजपत नगर थाने में बैठाया रखा गया। माफीनामा लिखने के बाद अंडर ट्रेनी आईपीएस व उनके साथियों को सोमवार शाम को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि नशे में गाड़ी चला रहे अंडर ट्रेनी आईपीएस के दोस्त को गाड़ी चलाने से हवलदार ने रोका। इसपर अंडर ट्रेनी आईपीएस ने उसे थप्पड़ लगा दिया। इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रविकुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच जा रही है। उन्होंने आगे कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से बहादुरगढ़, हरियाणा के रहने वाले गुजरात कैडर के अंडर ट्रेनी आईपीएस रोहित अपने साथियों के साथ रविवार रात को लाजपत नगर गांव के कुछ दोस्त के साथ आए थे। रात 11-11.30 बजे वापस लौटते हुए लाजपत नगर थाने में तैनात हवलदार हरभजन ने चेकिंग के लिए उनकी कार को रोक लिया। गाड़ी चला रहे साथी ने शराब पी रखी थी। इस पर हवलदार ने गाड़ी नहीं चलाने को कहा। इसपर रोहित ने हवलदार को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह हवलदार को कार में बैठाकर थाने ले गए। वहां भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान हवलदार ने पीसीआर कॉल की। इसके बाद लाजपत नगर थाना पुलिस ने आईपीएस व उसके साथियों को फिर से थाने बुलाया। सीनियर पुलिस अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद आईपीएस व उसके साथियों ने माफीनामा लिखा और हवलदार से माफी मांगी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed