{"_id":"5bb9bb82867a55688021b25e","slug":"under-construction-building-accident-in-noida-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 4 मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 4 मजदूरों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Building Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 94 में एक निर्माणाधीन इमारत में हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है और दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नोएडा सेक्टर 94 में बीपीटीवी कैपिटल सिटी में 18 मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। आज काम के दौरान अचानक बिल्डिंग की शटरिंग गिरी गई, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है और राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन