{"_id":"5d39c20f8ebc3e6ca621ce02","slug":"unauthorized-colonies-issue-aam-aadmi-party-leader-gopal-rai-attacked-on-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर आप का पलटवार, गोपाल राय बोले-सियासत कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर आप का पलटवार, गोपाल राय बोले-सियासत कर रही भाजपा
Thu, 25 Jul 2019 08:21 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी (आप) ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में भाजपा पर सियासत करने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली में पांच साल के अपने शासनकाल में भाजपा ने अनाधिकृत कॉलोनियों में एक ईंट भी नहीं लगाई।
अब जब कॉलोनियों को नियमित किया जा रहा है तो भाजपा नेता धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सलाह दी है कि धरने पर बैठने की जगह भाजपा नेता एमसीडी व दिल्ली पुलिस को बेहतर करने की कोशिश करें।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों के विकास पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है
विज्ञापन
जबकि 1993-98 के बीच दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही भाजपा ने कॉलोनियों के विकास पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया। अब दिल्ली सरकार के काम से परेशान होकर भाजपा के सांसद व नेता जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं।

Trending Videos
वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। गोपाल राय ने सवाल किया कि दिल्ली में मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के मुख्यमंत्री रहते हुए कितना काम हुआ।
अगर भाजपा के पास अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के आंकडे़ हों तो उसे सार्वजनिक करें। गोपाल राय ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों का विकास दिल्ली सरकार की प्राथमिकता में है।
अगर भाजपा के पास अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के आंकडे़ हों तो उसे सार्वजनिक करें। गोपाल राय ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों का विकास दिल्ली सरकार की प्राथमिकता में है।