उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद महबूबा मुफ्ती ने किया ट्वीट- भारत में अपराध नहीं धर्म तय करता है कौन जेल जाएगा
जावहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है। विपक्षी नेताओं समेत समाज का बड़ा वर्ग उमर खालिद की गिरफ्तारी के विरोध में है। इनमें जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशांत भूषण आदि शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती ने तो यहां तक कह दिया है कि कपिल मिश्रा और कोमल बाहर घूम रहे हैं और उमर व सफूरा जेल में हैं।
महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत में किसको जेल होगी किसे नहीं यह अपराध नहीं धर्म तय करता है। यह कोई संयोग नहीं है कि उमर और सफूरा जेल में हैं तो कपिल और कोमल बाहर घूम रहे हैं।
इस मामले पर प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट किया है कि, दिल्ली पुलिस ने येचुरी, योगेंद्र यादव, जयती घोष और अपूर्वानंद का नाम लेने के बाद जिस तरह से उमर खालिद को गिरफ्तार किया है उसके बाद दिल्ली हिंसा में हो रही जांच की प्रकृति पर को शक शेष नहीं रह जाता। यह जांच के रूप में यह मासूम प्रदर्शनकारियों को फंसाने का पुलिस का षड्यंत्र है।
Umar Khalid's arrest by Delhi police after naming Yechury, Yogendra Yadav, Jayati Ghosh& Apoorvanand, leaves no doubt at all about the malafide nature of it's investigation into Delhi riots. It's a conspiracy by the police to frame peaceful activists in the guise of Investigation
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) September 14, 2020
"हम हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देंगे। अगर वह दंगा करआएंगे तो हम झंडा लहराएंगे।अगर वह गोली चलाएंगे तो हम संविधान को हाथ में उठाएंगे"। यह है उमर खालिद, जिसको दिल्ली दंगा करवाने के लिए गिरफ्तार किया है। कपिल मिश्रा जैसे लोग जिन्होंने साफ-साफ दंगा भड़काया उनको नहीं। pic.twitter.com/lGP5ciKF2x
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) September 14, 2020
नीचे देखें अन्य लोगों के ट्वीट जिन्होंने उमर खालिद की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं-
योगेंद्र यादव
Shocked that an anti-terror law UAPA has been used to arrest a young, thinking, idealist like @UmarKhalidJNU who has always opposed violence and communalism in any form.
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 14, 2020
He is undoubtedly among the leaders that India deserves.@DelhiPolice can't detain India's future for long.
कविता कृष्णम
Was waiting for @bob_almost @Bobby_almost to create the perfect speaking image. Here it is. #UmarKhalid #StandWithUmarKhalid #IStandWithUmarKhalid pic.twitter.com/qSugw4xs4o
— Kavita Krishnan (@kavita_krishnan) September 14, 2020