फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UER-2's connection to two major expressways will give Delhi relief from traffic jams

Delhi: यूईआर-2 का दो बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ाव दिल्ली को जाम से देगा राहत, 7,350 करोड़ रुपये की आएगी लागत

Wed, 20 Aug 2025 04:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Aug 2025 04:21 AM IST
सार

यूईआर-दो को रोहिणी और अलीपुर के बीच कंझावला और झज्जर के लडरावण होते हुए जसौरखेड़ी से शुरू हो रहे दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यूईआर-दो का दूसरा कनेक्शन अलीपुर के पास से होगा। यहां से शुरू होकर 17 किलोमीटर लंबी सड़क हिरनकी होते हुए गाजियाबाद के मंडोला और ट्रोनिका सिटी के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक जाएगी। इस परियोजना पर 3,350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
UER-2's connection to two major expressways will give Delhi relief from traffic jams
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 - फोटो : PTI

विस्तार

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) को दो बड़े एक्सप्रेसवे दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इस योजना के तहत 20 किलोमीटर और 17 किलोमीटर लंबी दो सड़कों का निर्माण होगा, जिन पर करीब 7,350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली, गुरुग्राम, एयरपोर्ट, राजस्थान से आने वाले वाहनों के लिए यह सड़कें वरदान साबित होंगी। इस कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स के बनने के बाद पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर जाने वाले वाहन चालकों को दिल्ली के बीचोंबीच घुसने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे राजधानी के अंदरूनी हिस्सों में जाम नहीं लगेगा। साथ ही, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बीते चार जून को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल की मौजूदगी में बैठक में दोनों प्रस्ताव रखे गए थे। उसमें तय किया गया कि इन परियोजनाओं की डीपीआर तुरंत बनाई जाए ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। यूईआर-दो पर अलीपुर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर वाहनों के लिए शुरू हो चुका है। बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्धाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूईआर-दो को रोहिणी और अलीपुर के बीच कंझावला और झज्जर के लडरावण होते हुए जसौरखेड़ी से शुरू हो रहे दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस बाइपास के तैयार होने के बाद दिल्ली, गुरुग्राम और एयरपोर्ट से आने वाले वाहन सीधे उत्तर भारत की ओर जा सकेंगे। इससे एनएच-44 पर दबाव घटेगा और दिल्ली के भीतर यातायात का बोझ हल्का होगा।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा
यूईआर-दो का दूसरा कनेक्शन अलीपुर के पास से होगा। यहां से शुरू होकर 17 किलोमीटर लंबी सड़क हिरनकी होते हुए गाजियाबाद के मंडोला और ट्रोनिका सिटी के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक जाएगी। इस परियोजना पर 3,350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम और हरियाणा-राजस्थान से आने-जाने वाले वाहनों को सीधा फायदा होगा। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के वाहनों देहरादून या उत्तराखंड जाने के लिए दिल्ली के अंदर होकर नहीं जाना पड़ेगा। मौजूदा समय में राजस्थान और हरियाणा के वाहन दिल्ली के अंदर की सड़कों से होकर उत्तराखंड की ओर जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों नई सड़कों के बनने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। एनएच-44, एनएच-48 और बारापुला रोड जैसी व्यस्त सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा। दिल्ली के भीतर जाम और प्रदूषण की समस्या को कम करने में यह दोनों मार्ग अहम भूमिका निभाएंगे।

बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 का निर्माण कार्य प्रभावित
उधर, यमुना का जलस्तर बढ़ने से बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण स्थल पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और पानी और बढ़ने की स्थिति में काम तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में कॉरिडोर के ऊपरी हिस्से में काम चल रहा है।


अधिकारियों का कहना है कि अभी तक पानी के बढ़ने से बड़ी समस्या नहीं आई है, लेकिन यदि जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो काम पूरी तरह रोकना पड़ सकता है। विभाग ने एहतियातन यमुना किनारे रखी सभी मशीनरी और निर्माण सामग्री हटा ली है ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, यमुना के ऊपर का पुल वाला भाग पहले ही पूरा हो चुका है। अब मयूर विहार फेज-1 की ओर ऊपरी हिस्से का काम चल रहा है। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान काफी सामान जमीन पर भी रहता है, इसलिए पानी बढ़ने पर जोखिम बढ़ जाता है। सराय काले खां से मयूर विहार तक बन रहा यह कॉरिडोर 3.5 किलोमीटर लंबा और आठ लेन चौड़ा (35 मीटर चौड़ाई) है। इसके बन जाने पर मयूर विहार से एम्स तक लगभग 9.5 किलोमीटर मार्ग सिग्नल-फ्री हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed