{"_id":"65c518efdd87d697fa072dd9","slug":"two-youths-were-murdered-in-rivalry-during-a-wedding-in-welcome-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का सनसनीखेज खुलासा: शादी के दौरान रंजिश में किया गया था दो युवकों का कत्ल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का सनसनीखेज खुलासा: शादी के दौरान रंजिश में किया गया था दो युवकों का कत्ल, तीन गिरफ्तार
Thu, 08 Feb 2024 11:40 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:40 PM IST
सार
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने गुरुवार तीनों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के वेलकम में शादी के दौरान रंजिश में दो युवकों को गोली मारने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष शर्मा (21), करन सिंह (29) और साजन मनीष (32) के रूप में हुई है। हत्या के मामले में पुलिस को सोनू चावला की तलाश है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने गुरुवार तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से इनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि चार फरवरी को वेलकम झील पार्क में संजय की बेटी का विवाह था। वहां पर वेलकम निवासी सुमित (29) और रिश्तेदार बुराड़ी निवासी राहुल (38) पहुंचे थे। इस बीच वहां आरोपियों ने पहले सुमित की पिटाई की। बाद में अक्षत ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। एक गोली सुमित की गर्दन को छूती हुई निकली, जबकि दूसरी गोली राहुल के सीने में जा लगी। इलाज के दौरान बुधवार को राहुल की मौत हो गई। अब पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में तीनों को दबोच लिया हैं। चौथे आरोपी सोनू चावला की पुलिस को तलाश है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि करन और सुमित के बीच रंजिश थी।
विज्ञापन