फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths were murdered in rivalry during a wedding in Welcome

हत्या का सनसनीखेज खुलासा: शादी के दौरान रंजिश में किया गया था दो युवकों का कत्ल, तीन गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 11:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Feb 2024 11:40 PM IST
सार

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने गुरुवार तीनों को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
Two youths were murdered in rivalry during a wedding in Welcome
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के वेलकम में शादी के दौरान रंजिश में दो युवकों को गोली मारने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष शर्मा (21), करन सिंह (29) और साजन मनीष (32) के रूप में हुई है। हत्या के मामले में पुलिस को सोनू चावला की तलाश है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने गुरुवार तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से इनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि चार फरवरी को वेलकम झील पार्क में संजय की बेटी का विवाह था। वहां पर वेलकम निवासी सुमित (29) और रिश्तेदार बुराड़ी निवासी राहुल (38) पहुंचे थे। इस बीच वहां आरोपियों ने पहले सुमित की पिटाई की। बाद में अक्षत ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। एक गोली सुमित की गर्दन को छूती हुई निकली, जबकि दूसरी गोली राहुल के सीने में जा लगी। इलाज के दौरान बुधवार को राहुल की मौत हो गई। अब पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में तीनों को दबोच लिया हैं। चौथे आरोपी सोनू चावला की पुलिस को तलाश है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि करन और सुमित के बीच रंजिश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed