फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths killed by stabbing with knife in Narela area

Delhi Murder: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दो युवकों की हत्या, मामूली सी बात पर हुई बहस; नाबालिगों को पकड़ा

Wed, 30 Oct 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 11:02 PM IST
सार

नरेला इलाके में बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। 

विज्ञापन
Two youths killed by stabbing with knife in Narela area
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली इलाके के बवाना जेजे कॉलोनी में बुधवार देर शाम दुस्साहसी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दो युवकों की हत्या कर दी। मामले में नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त इरशाद और फैजाना के तौर पर हुई है। दोनों इलाके में ही बढ़ई का काम करते थे । फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल के शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या किस लिए की गई है अभी इसकी जांच की जा रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि वारदात को रोडरेज में दो बाइक  सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  इरशाद और फैजाना बवाना जेजे कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। दोनों बवाना औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ई का काम करते थे। बुधवार शाम इरशाद और फैजान अपना काम खत्म कर घर आ रहे थे। तभी बवाना जेजे कालोनी स्थित 100 फुटा रोड के पास दो बाइक पर सवार चार युवक गलत तरीके से बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरशाद और फैजान ने बाइक सवारों को ठीक से बाइक चलाने को कहा। इस पर आरोपियों ने बहस किया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर इरशाद और फैजान को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एनआईए पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल पर सूचना देते हुए बताया कि बवाना में सड़क पर दो लोग (17 और 20 साल के) घायल अवस्था में पड़े हैं। दोनों को चाकू से चोटें आई थीं और इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।


स्थानीय जांच में पता चला कि दोनों जी-ब्लॉक जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली में बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे, तभी 4 नाबालिगों ने उन्हें रोका और उनके बीच झगड़ा हो गया। दो नाबालिगों ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। इसके अलावा, सभी नाबालिगों को पकड़ लिया गया है। जिनमें से दो की उम्र 15 साल, एक की उम्र 16 साल और एक की उम्र 13 साल है। पुलिस स्टेशन एनआईए में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed