फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two women clashed with each other in women coach Delhi Metro video viral

दारू पीके आई है क्या: दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में भिड़ीं दो महिलाएं, बहस के बाद जमकर हाथापाई; बाल भी खींचे

Tue, 11 Jun 2024 01:48 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 01:48 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में दो महिलाओं के बीच हाथापाई का ताजा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच पहले लंबी बहस होती है। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ जाती हैं और एक दूसरे पर हमला कर देती हैं।

विज्ञापन
Two women clashed with each other in women coach Delhi Metro video viral
दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के वायरल होते वीडियो आपने बहुत बार देखे होंगे। कभी डांस, कभी अश्लीलता तो कभी एक दूसरे से लड़ाई करते हुए यात्रियों को देखा होगा। हाथापाई की ऐसी ही घटना सामने आई है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली मेट्रो के महिला कोच का बताया जा रहा है। जिसमें दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। पहले लंबी बहस हुई। इसके बाद दोनों के बीच बात थप्पड़ और बाल खींचने तक पहुंच गई। घटना को देख आप पास की महिलाएं बीच बचाव के लिए आईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वीडियो में दिख रहा है कि चेकर वाली लड़की दूसरे डिब्बे से किसी और को पुकारते हुए आगे बढ़ती है, तो पिंक ड्रेस वाली लड़की उसका पीछा करते हुए आगे बढ़ती है। इसी बीच चेकर ड्रेस की लड़की तुरंत मुड़कर उसे जोरदार तमाचा जड़ देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। आसपास की महिला यात्री बीच-बचाव करने की बजाए मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन इसी दौरान एक महिला बीच में आती हैं और बीच बचाव करती हैं।

मेट्रो कोच में दो महिलाओंं ने खाए थे समोसे
दो महिलाओं को चलती मेट्रो में मजे से समोसे की दावत उड़ाते हुए देखा गया था। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दिए थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul 🤴 king (@rr.rahul9917)



लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया था डांस
बीते दिनों एक लड़की कोच के अंदर स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थी। ट्रेन के अंदर दौड़-दौड़कर डांस कर रही थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed