{"_id":"67568ebf06f84090e501cf15","slug":"two-students-in-rohini-committed-suicide-by-jumping-from-pg-fourth-floor-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Suicide: दो छात्रों ने PG की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Suicide: दो छात्रों ने PG की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी दिल्ली पुलिस
Mon, 09 Dec 2024 12:01 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:01 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो छात्रों ने पीजी आवास की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी के सेक्टर-17 में अपने पीजी की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्रों की पहचान ईशान निवासी भरतपुर और हर्ष निवासी पालम कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 1.10 बजे पुलिस को केएन काटजू मार्ग इलाके में दो लड़के छत से गिर जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़कों को अस्पताल लेकर गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्र चौथी मंजिल के रेलिंग के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक नीचे गिरने लगा। दूसरे ने उसे पकड़ने की कोशिश की और दोनों नीचे गिर गए। दोनों डीटीयू कॉलेज और बीपीआईटी कॉलेज के छात्र थे। पुलिस इनके नीचे गिरने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन