फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two smugglers who supplied 400 pistols and 1000 cartridges caught

400 पिस्टल और 1000 कारतूस सप्लाई कर चुके दो तस्कर दबोचे

Sat, 25 Jul 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers who supplied 400 pistols and 1000 cartridges caught
गिरफ्तार तस्कर... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली व एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्करों को इंद्रप्रस्थ पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 पिस्टल और 100 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


 शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पिछले 3 वर्षों में करीब 400 से ज्यादा पिस्टल और 1000 कारतूस बदमाशों को बेच चुका है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नंगा फतेह और मौहल्ला मालीपुरा अलीगढ़ निवासी राजा गौतम और राजेश के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि 21 जुलाई को पुलिस को राजा गौतम के बारे में सूचना मिली कि वह अपने सहयोगी के साथ हथियार लेकर इंद्रप्रस्थ पार्क के पास आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस टीम उस जगह की घेराबंदी कर दी। इनके आते ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। इनके पास से 4 पिस्टल, 6 सिंगल शॉट पिस्टल और 100 कारतूस मिले।  बदमाशों ने बताया कि वह हथियार को मध्य प्रदेश से लेकर आते हैं और दिल्ली व एनसीआर के बदमाशों को बेचते हैं। 

जांच में पता चला कि दोनों बदमाश तीन चार वर्षों से इस धंधे से जुड़े हैं। राजा गौतम पहले कूरियर कंपनी में काम करता था। ज्यादा रकम कमाने के लिए वह हथियार की तस्करी करने लगा।


राजेश मध्य प्रदेश से खेप लाता था। जिसके एवज में राजा उसे हर खेप का 6 से 10 हजार रुपये देता था। राजा गौतम के भाई को पुलिस ने इसी साल फरवरी माह में हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed