{"_id":"69f5f2f8a6fd81f2380f5619","slug":"two-people-murdered-in-delhi-s-sarai-rohilla-area-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डबल मर्डर: जीजा और साले की चाकू से वारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डबल मर्डर: जीजा और साले की चाकू से वारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की छानबीन
Sat, 02 May 2026 06:20 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 02 May 2026 06:20 PM IST
सार
उत्तरी दिल्ली के जखीरा में पड़ोसियों के विवाद में जीजा-साले मंसूर और इम्तियाज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंसूर का भाई समीर गंभीर घायल है। पुलिस ने सबीना व इमरान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित जखीरा में कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य साले के सिर में चाकू घोंप दिया। वारदात के दौरान चाकू युवक के सिर में ही टूट गया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
हालांकि सर्जरी कर उसके सिर से चाकू निकाल दिया गया। युवक कोमा में है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी है। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद मंसूर उर्फ सन्नाटा (27) और इसके जीजा मोहम्मद इंम्तियाज (25) के रूप में हुई है। अस्पताल में मंसूर के भाई मोहम्मद समीर (18) की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने हत्या के मामले में सबीना और इमरान को गिरफ्तार किया है। सबीना ने आरोप लगाया कि मंसूर, उसका जीजा और भाई चाकू लेकर उनको धमकाने के लिए आए थे। इस दौरान विवाद हुआ। हमले में सबीना व उसके पक्ष के एक अन्य युवक अरमान को चाकू लगा है। वहीं मंसूर के परिवार ने सबीना व उसके परिवार पर दौड़ा-दौड़ाकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला मंसूर अपने परिवार के साथ राखी मार्केट, जखीरा, सराय रोहिल्ला इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद जमील के अलावा मां शबनम, तीन भाई सलमान, मीर, समीर व पत्नी नगीना और दो बच्चे हैं। वहीं मंसूर के जीजा इम्तियाज के परिवार में पिता शकील मां गुलशन, दो भाई, दो बहन व पत्नी सना व दो बच्चे हैं। मंसूर और उसके परिवार का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मंसूर अपने भाइयों के साथ घर वापस लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया। सबीना व उसके परिवार का आरोप है मंसूर, उसके भाई व जीजा चाकू लेकर उनके घर में घुस गए थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बाद में बचाव करने के दौरान दोनों ओर से चाकू बाजी हुई। वहीं मंसूर के परिजनों का आरोप है कि मंसूर व उसके भाई चुपचाप नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे। इस बीच आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपियों ने मंसूर, उसके भाई समीर व जीजा इम्तियाज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में मंसूर, समीर व इम्तियाज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मंसूर को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इम्तियाज को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान मंसूर की भी मौत हो गई। समीर की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि सबीना और अरमान को हमले में चाकू लगा है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने कहा कि सबीना व उसके परिवार की शिकायत पर मंसूर के परिवार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मंसूर के परिवार की शिकायत पर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंसूर के नाबालिग भाई व दूसरे पक्ष से सबीना व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।