{"_id":"680e5469e592da3c6b07b1cc","slug":"two-people-drowned-in-kondli-canal-delhi-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोंडली नहर में दो व्यक्ति डूबे, एक की मौत, दूसरे को राहगीरों ने सुरक्षित; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोंडली नहर में दो व्यक्ति डूबे, एक की मौत, दूसरे को राहगीरों ने सुरक्षित; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 27 Apr 2025 09:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:29 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में कोंडली नहर में नहाने गए दो युवकों में सतपाल (38) की डूबने से मौत हो गई, जबकि भोपाल को राहगीरों ने बचा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित कोंडली नहर में शनिवार शाम नहाने गए दो युवक डूबने लगे। शोर-शराबा हुआ तो एक युवक को राहगीरों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक गहरे पानी में डूब गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
काफी देर तक युवक की तलाश की गई। बाद में उसका शव नहर से बरामद कर लिया गया। मृतक की शिनाख्त सतपाल (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सतपाल का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस भोपाल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सतपाल परिवार के साथ राजवीर कालोनी, न्यू अशोक नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सतपाल कारपेंटर का काम करता था। शनिवार को वह अपने घर पर मौजूद था। इस बीच उसका दोस्त भोपाल वहां पहुंचा। दोनों नहर में नहाने निकल गए। नहर में गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन
शोर-शराबा हुआ तो कुछ लोग दोनों को बचाने नहर में कूद गए। लोगों ने भोपाल को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि सतपाल वहां डूब गया। बाद में बोट क्लब के इंचार्ज हरीश अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। काफी देर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने सतपाल का शव नहर से निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सतपाल का शव परिवार के हवाले कर दिया गया।