फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two passengers found corona positive at IGI airport both were isolated

Corona in Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर दो यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, दोनों को किया गया आइसोलेट

Sun, 25 Dec 2022 10:25 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

आईजीआई, दिल्ली हवाई अड्डे पर औसतन करीब 25 हजार यात्री आते हैं, जिनमें से 500 यात्रियों का परीक्षण किया जा रहा है। पहले दिन के अंत तक जेनेस्ट्रिंग्स ने लगभग 110 परीक्षण किए थे। 

विज्ञापन
Two passengers found corona positive at IGI airport both were isolated
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच में रविवार देर रात तक दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन मरीजों को दिल्ली सरकार के नियमों के तहत आइसोलेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन

रविवार देर रात तक एयरपोर्ट पर 450 यात्रियों की कोरोना जांच हुई। इनमें आधे फीसदी से कम यात्री संदिग्ध पाए गए। जबकि दो मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वैश्विक स्तर पर कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर से आईजीआई एयरपोर्ट पर जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जांच कर रही जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर की संस्थापक डॉ. गौरी अग्रवाल ने कहा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर आ रहे दो फीसदी यात्रियों की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन

आईजीआई, दिल्ली हवाई अड्डे पर औसतन करीब 25 हजार यात्री आते हैं, जिनमें से 500 यात्रियों का परीक्षण किया जा रहा है। पहले दिन के अंत तक जेनेस्ट्रिंग्स ने लगभग 110 परीक्षण किए थे। रविवार तक जांच का आंकड़ा बढ़ कर 450 हो गया। इनमें दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं इनमें आधे फीसदी से भी कम यात्री संदिग्ध पाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed