{"_id":"66a32d7adb2474447007dec4","slug":"two-parties-clashed-over-allegations-of-electricity-theft-in-a-temple-in-trilokpuri-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से करते थे बिजली चोरी: दिल्ली में दो पक्ष आपस में भिड़े, एक युवक की चाकू लगने से मौत; आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से करते थे बिजली चोरी: दिल्ली में दो पक्ष आपस में भिड़े, एक युवक की चाकू लगने से मौत; आरोपी दबोचे
Fri, 26 Jul 2024 10:30 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:30 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बिजली की चोरी के आरोप में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में मंदिर में बिजली चोरी करने के आरोप को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त विकास के रूप में हुई है। विकास के पिता महेश और भाई अभय को मामूली चोटें लगी। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमला करने के आरोपी सुरेंद्र, चरणजीत कौर, सुरेंद्र के बेटे प्रेम और एक नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन