Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two more cubs of Aditi died in Delhi zoo and one is critical

'तेज बुखार... नाक से पानी': चिड़ियाघर में बाघिन अदिति के तीन शावक थे बीमार, 25 घंटे बाद दो ने तोड़ा दम

Sat, 23 Aug 2025 06:32 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

दिल्ली के चिड़ियाघर में बीते दिन दिनों में बाघिन अदिति के दो और शावकों ने दमतोड़ दिया है। अभी एक की हालत गंभीर है। शावकों के शवों को पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Two more cubs of Aditi died in Delhi zoo and one is critical
बाघिन अदिति - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में पिछले तीन दिनों में रायल बंगाल बाघिन के छह में से दो और शावकों की मौत हो गई है। यह शावक चार अगस्त को सात वर्षीय बाघिन अदिति ने जन्म दिए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, बाघिन अदिति ने जिन्हें दूध पिलाया था, वह लंबे समय से दूध नहीं पी रहे थे, जिसके चलते 20 अगस्त की रात से 21 अगस्त की सुबह तक उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूध छुड़ाया गया और हाथों से पालन-पोषण और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इनमें से दो शावकों की तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई और एक की हालत नाजुक है, लेकिन उसका गहन उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि शावकों के शवों को पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है। शावक की अलग से देखभाल की जा रही है और वह स्वस्थ है और ठीक से दूध पी रहा है। 

विज्ञापन

प्रबंधन शावक की जान बचाने के लिए आईवीआरआई और अन्य विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती करते वक्त तीनों बताई गई शावकों की हालत काफी नाजुक थी। प्राथमिक जांच में उन्हें इंफेक्शन से पीड़ित पाया गया था। 

तीनों शावकों में तेज बुखार और नाक से पानी बहने की शिकायत बनी हुई थी। इन शावकों का विभिन्न टेस्ट करके इलाज चल रहा था। तीनों शावकों ने अपनी मां का दूध पीना भी 24 घंटे पहले बंद कर दिया था। अस्पताल में बिल्ली का कृत्रिम दूध पिलाने की कोशिश भी कामयाब नहीं हो रही थी। अस्पताल में भर्ती होने के करीब 25 घंटे बाद 2 शावकों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed